जनरल क़ाआनी ने ईरान के ख़िलाफ़ इराक़ के तत्कालीन सद्दाम शासन की ओर से थोपी गयी जंग के दौरान “बद्र” और “ख़ैबर” नामी सैन्य ऑप्रेशनों के शहीदों की याद के समारोह में कहा कि जनरल क़ासिम सुलैमानी की हत्या से अमरीका का अपराध पूरी दुनिया के सामने साबित हो गया। उन्होंने कहाः “अपराधी अमरीका की हड्डी तोड़ देंगे जिसके टूटने की आवाज़ सही वक़्त पर सुनाई देगी।” जनरल क़ाआनी ने कहा कि इमाम ख़ुमैनी का मत प्रशिक्षण की बेहतरीन यूनिवर्सिटी था और है और पवित्र प्रतिरक्षा के शहीद व वीर जवान तथा आज के संघर्षकर्ता प्रबंधक इसी मत के छात्र हैं। उन्होंने कहा कि आज इमाम ख़ुमैनी के मत के उस्तादों की निगरानी में पूरी दुनिया में प्रतिरोध फ़ोर्स का, सिर से पैर तक हथियारों से लैस साम्राज्यवादियों के ख़िलाफ़ ख़ाली हाथ संघर्ष, तारीफ़ के लायक़ है।
ईरान की आईआरीजीसी की क़ुद्स ब्रिडेड के कमांडर ने कहा कि फ़िलिस्तीन की प्रतिरोधक फ़ोर्स और यमन की फ़ोर्स, जो ख़ाली हाथों से मीज़ाईल बनाकर सऊदी शासन को निशा बना रही है, इमाम ख़ुमैनी और इस्लामी क्रान्ति के शहीदों के मत पर चल रही है। उन्होंने अमरीका और इस्राईल जैसे वैश्विक साम्राज्यों को पहले से ज़्यादा कमज़ोर बताते हुए कहाः इस्राईल दुनिया की सभी फ़ैसिलिटीज़ के बावजूद, अपने चारों ओर 1 मीटर चौड़ी और 6 मीटर लंबी दीवार खड़ी कर रहा है, ताकि सुरक्षित व चिंता मुक्त रहे लेकिन उसे जान लेना चाहिए कि हम उस दीवार को गिरा कर रहेंगे।